फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन डिपो के निर्माण में 17 करोड़ खर्च के बाद भी काम अधूरा

विज्ञापन
bus stand.jpg - फोटो : bus stand.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में यातायात की सुविधाएं कैसे मिलें, जब जिम्मेदार कार्यों के प्रति उदासीन हैं। ऐसी ही स्थिति शहर के समीप ग्राम रोंडा में निर्माणाधीन रोडवेज डिपो की बनी हुई है। यहां पर 17 करोड़ रुपये खर्च के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। डिपो के अधिकांश भवन बनकर तैयार हो गए, लेकिन छह माह से पानी के अभाव में सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो नही हो सका है। इससे लोगों को यातायात की असुविधाओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के समीप ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम रोड़ा में रोडवेज डिपो का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में शुरू हुआ था। जिसके लिए शासन द्वारा सात एकड़ भूमि सात करोड़ रुपये में क्रय की गई थी। इसके निर्माण के लिए भी चार करोड़ 99 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया गया। रोडवेज डिपो के निर्माण से लोगों को जल्द ही यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी। छह वर्ष बीतने के बाद भी डिपो बनकर तैयार नहीं हो सका है। यहां पर निर्माण में लगातार एक के बाद एक आने वाली बाधाएं कम नहीं हो पाईं हैं। इससे निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। हालांकि इसका कारण जिम्मेदारों की उदासीनता भी रही है।
---
हाईटेंशन लाइन बनी रही तीन वर्ष बाधा
रोडवेज डिपो के निर्माण में कैंटीन, मुख्य भवन व कार्यशाला प्रमुख है। इनमें मुख्य भवन और कैंटीन बन गई, जब कार्यशाला का निर्माण शुरू किया तो दीवारों के बाद ही छत डालने में हाईटेंशन लाइन बाधा बन गई। जिसको हटाने के लिए विभाग ने आठ लाख रुपये की राशि बिजली विभाग को दी, जिसको हटवाने में तीन वर्ष का समय लग गया।
विज्ञापन

--
बाधा बने बड़े पत्थर और पानी
रोडवेज डिपो के लिए हाइवे से मुख्य भवन तक सड़क के निर्माण होना था, जिसमें रास्ते में पड़े बड़े पत्थर बाधा बन गए। जिन्हें हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को तीन माह से अधिक समय लग गया। जिसके बाद समतलीकरण किया गया और मुख्य भवन के पीछे मिट्टी डालकर समतलीकरण किया गया। उधर, रोडवेज डिपो निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, लेकिन मुख्य भवन से बाईपास तक डाली जाने वाली डबल सीसी रोड का निर्माण पानी की कमी से नहीं हो पा रहा है। एक वर्ष बीतने के बाद भी पानी का इंतजाम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

---
रोडवेज डिपो के निर्माण की जानकारी कर निर्माण में आ रही समस्याओं को दूर कराकर डिपो तैयार कराया जाएगा।
प्रियम श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक रोडवेज डिपो, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें