फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर 1556 ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को शहर के पांच केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 1700 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 147 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1553 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। डीआईओएस रामशंकर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।
विज्ञापन

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज में एक-एक और नेहरू नगर महाविद्यालय में ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली की प्रवेश परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई। पांचों केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1700 परीक्षार्थी थे। इसमें 147 ने परीक्षा नहीं दी।
प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों में काफी उत्साह रहा, लेकिन जब प्रश्नपत्र सामने आया तो बहुत से परीक्षार्थियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ गईं और वह प्रश्नपत्र हल करने उलझन में ही फंसे रहे। जबकि अच्छी तैयारी वाले परीक्षार्थियों ने तय समय में ही प्रश्नपत्र को हल कर लिया, लेकिन कुछ सवालों ने उन्हें भी उलझन में डाल दिया। फिलहाल प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी बाहर निकलकर एक दूसरे से बात कर प्रश्नपत्रों के सवालों का सही जवाब जानने का आकलन भी करते देख गए।
विज्ञापन

-------
बारिश में घर जाने के लिए परीक्षार्थी हुए परेशान
शाम की पाली की परीक्षा पांच बजे छूटी तो झमाझम बारिश हो रही थी। कुछ छात्र तो बारिश का आनंद लेते हुए अपने वाहनों से निकल गए लेकिन छात्राएं कॉलेज में ही रुकी रहीं करीब आधा घंटा बाद बारिश बंद होने पर वह घर जा सकीं। इस दौरान परीक्षार्थियों को वाहन के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें