फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह लाभार्थियों को वितरित किए पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
लाभार्थीयों को प्रमाण पत्र देकर किया संमानित - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण के तहत उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 75000 लाभार्थियों को आवास की डेमो चाभी वितरण एवं प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

ललितपुर में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम शासकीय ऑडीटोरियम में एवं अन्य कार्यक्रम आयोजन गोविंद नगर स्थित रावतयाना क्षेत्र में बबीता के आवास पर आयोजित किया गया।
शासकीय ऑडीटोरियम, ललितपुर में मंचासीन अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के हर गरीब व्यक्ति को आर्थिक एवं सामाजिक विकास से जोड़ा जा रहा है, आज जिले के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री सीधे संवाद कर रहे हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए जो किया है वह आज से पहले कभी नहीं हुआ। आज हर पात्र लाभार्थी के खाते में योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजी जा रही स्त्रत्त्है, जिससे बिचौलियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एएसपी गिरिजेश सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला, ईओ नपा निहालचन्द्र, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें