फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में रॉयल फ्रेंड्स क्लब टीम बनी विजेता

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम पर खेले जा रहे टहल बिहारी सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रॉयल फ्रेंड क्लब की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

बुधवार शाम स्टेडियम पर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल घोसियाना स्पोर्ट्स और रॉयल फ्रेंड्स क्लब गोला के बीच खेला गया। रॉयल फ्रेंड्स क्लब की टीम ने पहले ही हाफ में एक गोल की बढ़त ले ली। इसी हाफ में घोसियाना की टीम ने एक गोल करके मैच बराबरी में कर लिया। मध्यांतर के बाद रॉयल फ्रेंड्स क्लब के खिलाड़ी मोहसिन ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसी के साथ रॉयल फ्रेंड्स क्लब ने 2- 1 से फाइनल मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरी और विशिष्ट अतिथि अवधेश मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। आयोजक राजेश्वर सिंह, रणवीर सिंह, प्रमोद सिंह, बलबीर सिंह, आनन्द सिंह के अतिथियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट के फाइनल में राजेंद्र कुमार निषाद, आनंद सिंह, अतुल गुप्ता, पुनीत गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, राजर्शी शुक्ला निर्णायक रहे। मेडिकल टीम में नवनीत शुक्ला और विनीत कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें