फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे से धुलते रहेगें हाथ तो बीमारियां नहीं आएंगी पास

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को हाथा धोना सिखाते शिक्षक। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी के बीच लोगों को हाथों की साफ सफाई का महत्व समझ में आ गया है। लोगों ने सीख भी लिया कि हाथों को किस तरह स्वच्छ रखा जाए। हाथों की विधिवत साफ सफाई रखने से कोरोना से ही नहीं, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी सुरक्षित रहा जा सकता है। हाथ धुलने से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंड वाशिंग डे मनाया जाता है। इस दिन हाथों को अच्छी तरह से कैसे धुलने के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि यदि हाथों की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने से बच्चों को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। क्योंकि बच्चे इधर-उधर चीजें छूने के बाद अंगुली मुंह और नाक में डाल लेते हैं और उन्हीं हाथों से खा-पी लेते हैं। इस कारण बच्चे डायरिया, टाइफाइड, पेट और त्वचा संबंधी रोग, आंख के संक्रमण आदि की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बचपन में ही बच्चों में खाने से पहले, खांसने-छींकने के तुरंत बाद, किसी को छूने एवं शौच के बाद साबुन से करीब 40 सेकेंड तक अच्छी तरह से हाथ धुलें।
इस तरह धुलें हाथ
दो मिनट तक साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलने चाहिए। सबसे पहले सीधे हाथ पर साबुन लगाकर रगड़ें, जब झाग उठने लगे तब हाथों को आपस में रगड़ते हुए, नाखून, अंगूठा व कलाई को ठीक तरह से साफ करें। इसके बाद हाथ अच्छी तरह साफ पानी से धुलें। ऐसा करके अधिकतर बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

कब जरूरी है हाथ धोना
शौच के बाद, खाना बनाने और खाने से पहले हाथ जरूर धुलें। मुंह, नाक व आंखों को छूने के बाद हाथ धुलें। खांसने व छींकने के बाद, घर की साफ-सफाई करने के बाद, किसी बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद, पालतू जानवरों को छूने के बाद हाथ जरूर धुलें
कई बीमारियां हाथों को सही तरीके से साफ न होने के कारण पैदा होतीं हैं। इसलिए बच्चों में बचपन से ही हाथ धुलने की आदत डालनी चाहिए। हाथ किस तरह से धुले जाने चाहिए बच्चों को यह भी सिखाएं। करीब 40 सेकेंड तक हाथों को अच्छी तरह धुलने के बाद तौलिया आदि से पोंछकर न सुखाएं। इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। हाथ धुलकर हवा में ही सुखाएं। इस तरह संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. आरपी दीक्षित, बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें