रोशननगर। मैलानी थाना क्षेत्र के मौठीखेड़ा गांव में एक निर्माणाधीन मकान के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
ग्राम पंचायत बाबरपुर के मजरा मौठीखेड़ा निवासी 26 वर्षीय अनूप यादव गांव के ही राम बहादुर यादव के मकान निर्माण में मजदूरी कर रहा था। काम करते समय अनूप मकान के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिले मुख्यालय भेज दिया।
अनूप अपने पांच भाई बहनों में अकेला कमाने वाला था। उसका तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसकी मौत से पत्नी अंजली यादव, बूढ़ी मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छह वर्ष पूर्व उसके पिता ओम प्रकाश यादव की मौत हो चुकी है। संवाद