फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला युवा कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से जुलूस निकालते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले युवा कांग्रेस की बैठक कांग्रेस भवन में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभम अग्निहोत्री ने की। इसमें महंगाई, देश की बदहाल अर्थव्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसकेे बाद इन्हीं मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस भवन से कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराधों को रोकने में विफल सरकार ने आम जनमानस का जीवन दूभर कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाजपेई ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कर रही है। ज्ञापन में सभी ने सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। इस दौरान देवेंद्र कुमार पंकज, रियाज अहमद, कामिल उस्मानी, सईद बेग, राहुल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें