दूसरे युवक से पत्नी का है प्रेम प्रसंग
परिजनों ने बताया कि इसराइल शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। मृतक के भाई जुबराइल और परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी इरबान का मृतक के घर आना-जाना था। आरोप है कि इरबान का इसराइल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी इसराइल को भी थी।
भाई की तहरीर पर पुलिस ने इसराइल की पत्नी और आरोपी इरबान को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मृतक की पत्नी और आरोपी युवक का हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।