फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों पर सख्ती से लगाई जाएगी रोक : एसपी

विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एसपी संजीव सुमन - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवागत एसपी संजीव सुमन ने कामकाज संभालने के बाद शनिवार को कहा कि महिला अपराध पर विशेष रूप से अभियान चलाकर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करना प्राथमिकता रहेगी, जिसके लिए शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि 2014 बैच के आईपीएस हैं। बतौर एसपी इससे पहले हापुड़ में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में कानू व्यवस्था दुरुस्त करनेे के साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पतली सड़कें होने के अलावा शहर के अंदर बस अड्डा भी जाम का कारण बनते हैं। इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अतिक्रमण को खाली कराया जाएगा। पत्रकारों ने थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों के बीएसएनएल सीयूजी नंबर पर बात न हो पाने की बात कही, जिस पर एसपी ने पीआरओ को निर्देश दिए कि सभी थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों के प्राइवेट नंबर भी उपलब्ध कराए जाएं। पुलिस अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने की शिकायत पर एसपी ने इसका भी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
थाना क्षेत्रों में सुनसान जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं
लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन ने समस्त सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी की। इसमें उन्होंने कहा कि थानों के आवास से लेकर परिसर की साफ-सफाई रखें। अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए सुनसान जगहों को चिन्हित करके सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। निर्देश दिए कि वांछितों की गिरफ्तारी करके विवेचनाओं का समय से निस्तारण करें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी संजीव सुमन ने सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कहा कि डायल 112 की क्रॉस चेकिंग नियमित तौर पर करते रहें। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करने में कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही संपूर्ण जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की प्राथमिकता है। महिलाओं एवं बच्चों के साथ घटित होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही समस्त कर्मचारियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने व समय-समय पर शस्त्रों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें