सलमा खुर्शीद के बयान से नाराज हिंदू जागरण मंच ने फूंका पुतला।
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। हिंदू जागरण मंच के लोगों ने शनिवार को सदर चौराहे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी का पुतला जलाया। संगठन अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि इन लोगों ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। पदाधिकारियों ने पुतला जलाकर नाराजगी जताई है। राहुल तिवारी, सचिन, राम बहादुर, प्रकृति शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद