फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

विज्ञापन
धनगढ़ी में महिला की मौत के बाद लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
विज्ञापन
रास्ता किया जाम, बाजार बंद कराया, पुलिस ने दागे आंसू गोले
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला के लमकी चूहा नगर पालिका के तहत लमकी में बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। गुस्साई भीड़ ने रास्ता जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ बाजार बंद कराने लगी। भीड़ को खदेड़ने के लिए नेपाली पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन

कैलाली जिला के डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि जिले के लमकी चूहा नगर पालिका की लमकी चौक में बृहस्पतिवार की सुबह बाजार के सामने एक ट्रक ने पैदल जा रही टीकापुर नगर पालिका वार्ड दो निवासी 40 वर्षीय गोमा थापा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही ट्रक में आग लगा दी। उस ओर आने-जाने के रास्ते भी बंद कर दिए, जिससे काठमांडू की ओर जाने वाले व उधर से आने वाली बसों समेत वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नाराज लोगों ने बाजार भी बंद कराने की कोशिश की। मौके की नजाकत को देखते हुए कुछ दुकानदार स्वयं ही दुकान बंद कर चले गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, तब जाकर भीड़ पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें