युवक उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगा
बुधवार सुबह किसी बात पर महिला और हरिशंकर में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच युवक उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगा, जिस पर महिला ने एतराज जताया, लेकिन जब युवक नहीं माना तो महिला ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इससे उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया।
महिला आरोपी को महेवागंज चौकी लेकर गई
महिला उसी हालत में आरोपी को महेवागंज चौकी लेकर गई, जहां उसने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए मामले में तहरीर दी। चौकी पहुंचते ही पुलिस ने लहूलुहान हुए युवक को जिला अस्पताल मोतीपुर भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
इलाज में लापरवाही का आरोप
प्राइवेट पार्ट पर हमले से घायल युवक का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि इलाज से पहले डॉक्टरों और उनके सहयोगियों ने उसका खूब मजाक उड़ाया। वह अस्पताल पहुंचा तो पहले तो उसका मजाक उड़ाया गया बाद में चार घंटे तक उसका इलाज नहीं किया गया। चार घंटे बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया और बाद में मारने पीटने की धमकी दी गई। बाद में उसे लखनऊ रेफर किया गया।