फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त न हुई पत्नी की ये हरकत: युवक ने खुद को कमरे में बंद कर रेता गला, चीख सुन पहुंचे घरवाले, ऐसा था मंजर

Mon, 15 Aug 2022 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

परिजनों के अनुसार किसी बात पर युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। जिसकी वजह से शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पत्नी मायके में रहती थी, जिसकी विदाई न करने का मुकदमा न्यायालय सीतापुर में विचाराधीन है। इसी को लेकर युवक काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा इलाके में रविवार की दोपहर मोहल्ला चिकमंडी निवासी एक युवक ने घर के अंदर खुद को बंदकर धारदार हथियार से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि पति-पत्नी में विवाद था और पत्नी मायके में रह रही थी, जिससे आहत युवक ने अपनी जान दे दी। उधर, परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मोहल्ला चिकमण्डी निवासी मीट व्यवसाई ईदी कुरैशी का बड़ा पुत्र चांद मोहम्मद उर्फ मुबारक (35) रविवार को अपने माता-पिता के साथ अपनी ससुराल मोहल्ला कोट पुराना सीतापुर से ही करीब 11 बजे लौटा था। इसके दो घंटे बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे तक पहुंचे तो खून में लथपथ मुबारक को देखकर हैरान रह गए। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामजीत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कस्बा धौरहरा के मो. चिकमंडी निवासी चांद मो. पुत्र ईदी का निकाह दिसंबर 21 में सीतापुर के मोहल्ला कोट से हुआ था। किसी बात पर पति पत्नी मे विवाद होने की वजह से शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पत्नी मायके में रहती थी, जिसकी विदाई न करने का मुकदमा न्यायालय सीतापुर में विचाराधीन है। परिजन ने बताया कि लड़की पक्ष से अगले माह एक सितंबर की तारीख पर विदाई की सहमति बनी थी, लेकिन फिर भी यह घटना हो गई। उधर, मामले में पुलिस का कहना है कि गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें