फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने घर में घुसकर दंपती को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
elephent - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे कंचनपुर जिले के शुक्लाफांटा पार्क के जंगली हाथियों के झुंड ने एक घर में घुस कर दंपती पर हमला कर उनको मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

सीमा से लगे कंचनपुर जिले के डीएसपी सिद्धराज न्युपाने ने बताया कि जिले के शुक्लाफांटा पार्क के जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्लाफांटा नगरपालिका वार्ड 12 निवासी ध्वज बहादुर धर्तीमगर के घर में घुस कर तोड़फोड़ के साथ ही घर में मौजूद 66 वर्षीय ध्वज बहादुर धर्तीमगर और 53 वर्षीय उसकी पत्नी मधुरा कार्की को पटक कर मार दिया। जंगली हाथी के झुंड के घुसने की खबर से स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर हल्ला मचा कर हाथियों को बमुश्किल वहां से खदेड़ा। उधर, उक्त घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कंचनपुर के वार्डन दिनेश कुमार यादव ने ग्राम वासियों को हाथियों के झुंड से बचने को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें