फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने रात भर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल से आए जंगली हाथियों ने इस समय दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में डेरा डाला हुआ है। रात में इन हाथियों ने पल्हनापुर गांव के पास धावा बोला। गांव में हाथियों ने खेतों में खड़ी धान, गन्ने की फसल को रौंद कर तबाह कर दिया। एक पंपिंग सेट भी तोड़ डाला।
विज्ञापन

नेपाल से आए जंगली हाथियों ने पिछले तीन दिनों से भीरा रेंज के जंगल में डेरा डाला हुआ है। बृहस्पतिवार की रात में इन हाथियों ने जंगल से सटे पल्हनापुर गांव में धावा बोला। वहां पहुंचकर खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को रौंद कर तबाह कर दिया। एक पंपिंगसेट को पलटकर तोड़ डाला। हाथियों से फसलों के नुकसान को बचाने के लिए जंगल के आसपास बसे किसान खेतों में रात भर फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि निगरानी टीमों को हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें