फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने खरेहटा में रौंद डाली धान की फसल

विज्ञापन
तोड़ा गया रेलवे बैरियर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी) । हाथियों ने शुक्रवार की रात मैलानी रेंज की खरेहटा बीट पहुंचकर जंगल से सटे एक खेत में धान की फसल रौंद डाली। जबकि, रेलवे का बैरियर तोड़कर वे शनिवार को जटपुरा बीट की ओर चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग साढ़े आठ बजे हाथियों के कपरहा कुआं और देवीपुर होते हुए खरेहटा बीट में पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण ट्रैक्टर से जंगल के किनारे पहुंचे, तो बातूून अली के खेत में हाथियों का झुंड दिखाई दिया। इस पर ट्रैक्टरों से रोशनी कर और शोरगुल किया गया, तो हाथी खेत से निकलकर जंगल में चले गए। इस दौरान हाथियों ने करीब दो बीघा धान की फसल रौंद डाली।
वनकर्मियों अरुण कुमार, वनदरोगा सुरेश सिंह ने बताया कि पगमार्क से अंदाजा लगाया जा रहा है कि खरेहटा बीट से निकलकर हाथियों के झुंड ने नहर पारकर सेंक्चुरी जंगल में जाते समय रास्ते में सौफुटिया पुल के पास स्थित रेलवे का एक बैरियर तोड़ डाला और खरेहटा बीट में एक पेड़ भी उखाड़ दिया।
विज्ञापन

रेंजर केपी सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में हाथियों की लोकेशन जटपुरा बीट में जाने की मिली है। उन्होंने बताया कि हाथियों की निगरानी कराई जा रही है।
--
हाथियों ने अब महुरेना में बनाया ठिकाना
बांकेगंज। नेपाल से आए हाथियों के दल ने मड़हा जंगल को छोड़कर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट में अपना नया ठिकाना बनाया है। डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। इससे वन विभाग की टीमों को निगरानी करने में दिक्कत आ रही हैं। फिलहाल शनिवार को इन हाथियों की लोकेशन महुरेना जंगल के कंपार्टमेंट पांच में मिली है। संवाद
-
सहजनिया जंगल के पास पहुंचा हाथियों का दल
ममरी। हाथियों का झुंड शुक्रवार की रात मोहम्मदी रेंज की सहजनिया बीट जंगल की सीमा से सटे मैलानी रेंज की गदनिया बीट जंगल में जा पहुंचा, जिसके बाद हाथियों को वापस खदेड़ने के लिए वन कर्मियों ने कोशिश शुरू कर दी है।
रेंजर मोबीन आरिफ व फारेस्टर जगदीश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात उत्पाती हाथियों का झुंड खुटार रोड के उत्तर में मैलानी रेंज की गदनिया बीट जंगल में आ पहुंचा है। हाथी किसी भी समय रोड पार कर मोहम्मदी रेंज की सहजनिया बीट जंगल में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं, सहजनिया जंगल के आसपास बसे किसान परेशान हैं कि, हाथी कभी भी खेतों में घुसकर तबाही न मचा दें। वन कर्मियों की टीम और एसटीपीएफ के जवानों और क्षेत्र के किसानों ने जंगल की सीमा पर डेरा डाल दिया है।
वनकर्मी गांव गांव जाकर किसानों को सतर्क रहने और टीम को सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। संवाद

खरेहटा में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें