फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की मौत, साथी गंभीर घायल

Sat, 24 Aug 2024 01:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर हुए हादसे में सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के गांव शिवथाना निवासी अनूप की मौत हो गई। बाइक पर सवार संजय घायल हो गया। दोनों सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा देने शाहजहांपुर जा रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मोहम्मदी- शाहजहांपुर मार्ग पर शनिवार सुबह गांव हरिपुर के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदे शिवथाना निवासी अनूप पुत्र रामदत्त अपने साथी संजय पुत्र प्रेम शंकर के साथ बाइक से शाहजहांपुर पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। मोहम्मदी- शाहजहांपुर मार्ग पर अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। संजय को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें