गृह मंत्री अमित शाह की सभा में उपस्थित जनसमूह
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी के रामलीला मैदान में तय समय से एक घण्टा पहले ही पहुंचे अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में वोट मांगे और अपने 26 मिनट के भाषण में जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए दावा किया कि उन्होंने दो चरणों के चुनाव में 42 विधानसभा का दौर किया है जिसमें साइकिल और हाथी का सफाया हो गया है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा की 300 सीट के लिए नींव रखने का काम किया है। अब तराई क्षेत्र को भाजपा को 300 के पार पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने बुआ और भतीजे की सरकार में योगी और मोदी सरकार की योजनाएं बताईं और सपा, बसपा को प्रदेश को बर्बाद करने वाला बताया।
अमित शाह ने खीरी के पुराने दौरे का किया ज़िक्र
अमित शाह ने खीरी के अपने पुराने दौरों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पिछले पुराने दौरों की तर्ज पर खीरी की जनता इस बार चौका लगाएगी।