फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, सवार की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मैगलगंज में हुआ हादसा
विज्ञापन

मितौली। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मैगलगंज में एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उसे मितौली सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देवरिया जिले का रहने वाला आसिफ अली (24) वर्ष बाइक से दिल्ली जा रहा था। वह दिल्ली में अपने पिता के साथ रहता था। दिल्ली जाते समय उसकी बाइक लड़ैती देवी फिलिंग स्टेशन के पास बेकाबू उसकी बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे मितौली सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव मितौली सीएचसी पर रखा हुआ है। उसकी जेब में मिले कागजों के आधार पर डॉक्टरों ने परिजन को सूचना दे दी है। आसिफ के पिता फैजुल्ला ने फोन पर बताया कि उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिल चुकी है। वह दिल्ली से लखीमपुर खीरी के लिए निकल चुके हैं। आसिफ दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह पिता के सिलाई और एनजीओ के कामों में हाथ बंटाता था। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें