फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में दो कार्यवाहक प्राचार्य

विज्ञापन
डॉ. क्षमा तिवारी
विज्ञापन
एक को प्राचार्य ने स्वयं तो दूसरे को प्रबंधक ने बनाया
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्रबंधक और प्राचार्य के बीच की रार कम होने के बजाय बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अवकाश पर जाने से पहले प्राचार्य, कार्यवाहक प्राचार्य बनाकर गई थीं। उधर, प्रबंधक ने एक अन्य प्रोफेसर को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया है।
प्राचार्य डॉ. वीना गोपाल मिश्रा पिछले कई दिन से अवकाश पर हैं। बताते हैं कि छुट्टी पर जाने से पहले वह एक प्रोफेसर को कार्यवाहक प्राचार्य बनाकर इस बारे में यूनिवर्सिटी से लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा चुकी हैं। उनके जाने के कुछ दिन बाद तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बुधवार को अचानक प्रबंधक ने डॉ. क्षमा तिवारी को कार्यवाहक प्राचार्य बनाकर प्राचार्य की कुर्सी पर काबिज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक मुदित दीक्षित ने बताया कि प्राचार्य के बारे में सूचना मिली है कि वह 21 जून तक अवकाश पर हैं। कॉलेज का काम प्रभावित न हो, इसलिए डॉ. क्षमा तिवारी को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य किसी के बारे में मुझे कुछ पता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें