फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे मुख्य सचिव रंजन, प्रशासन की तैयारी पूरी

Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 27पीएलके05
विज्ञापन




दुधवा का करेंगे भ्रमण, हवाई पट्टी पर उतरेगा हेलीकाप्टर
मुख्य सचिव आलोक रंजन के दुधवा भ्रमण की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। वह शनिवार को मध्यान्ह करीब 12 बजे हेलीकाप्टर से हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी बताया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देंखी।
एसडीएम शादाब असलम के मुताबिक मुख्य सचिव परिवार के साथ दुधवा भ्रमण को आ रहे हैं और यह उनका निजी कार्यक्रम है। उनको दुधवा बेस कैंप में रुकना है और उनके लिए गेस्ट हाउस चाक चौबंद कर दिया गया। वह शनिवार को मध्याहन करीब 12 बजे मुजहा हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। जिसको लेकर हवाई पट्टी पर भी व्यवस्थाएं देरशाम तक चलती रहीं। एसडीएम ने अधीनस्थों के संग हवाई पटटी का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। उधर डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने भी पार्क अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। सीओ एलडी भारती ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। बताया गया है कि मुख्य सचिव के स्वागत के लिए डीएम समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किशनपुर जाएंगे तो साफ करा दिया गए रास्ते का अतिक्रमण
बताया गया है कि मुख्य सचिव किशनपुर सेंचुरी का भी भ्रमण करेंगे। इसके लिए वह यहां से कार द्वारा जाएंगे। माना जा रहा है कि अधिकारियों को डर है कहीं अतिक्रमण के चलते श्री रंजन का काफिला मार्ग के जाम में न फंस जाए। इसलिए बाईपास रोड से लेकर कमल चौराहे तक अतिक्रमण को हटा दिया गया है। इसमें एसडीएम समेत तहसीलदार, पुलिस अधिकारी शामिल रहे। अचानक चले अभियान से खोखा पटरी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा और आनन फानन में सामान लेकर इधर उधर भागते रहे। इससे कई दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें