ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव के पास एक बाघ कई दिनों से खेतों में विचरण करते देखा जा रहा है। गांव वालों की मानें तो बाघ एक सप्ताह में कई छुट्टा पशुओं को अपना शिकार बना चुका है।
प्रधान पति सप्पू वर्मा और अयोध्यापुर के ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने कठिना नदी के किनारे झाड़ी में अपना ठिकाना बना रखा है। जो शिकार की तलाश में खेतों में घूमता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि जो भी पशु नदी के पास पहुंच जाता है बाघ उसे अपना शिकार बना लेता है। हालत यह है कि लोग नदी और खेतों की ओर जाने से घबड़ा रहे हैं। बाघ के पगचिह्न निरंतर खेतों में दिख रहे हैं। वनकर्मियों का कहना है कि देवीपुर जंगल से सटा एरिया होने की वजह से वहां वन्यजीवों का आना-जाना बना रहता है। किसी भी ग्रामीणों ने उन्हें हमले की सूचना नहीं दी है। फिर भी मौके पर टीम भेजकर दिखवाया जा रहा है। संवाद