फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: एक दिन में 85 हजार का वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को जिले में 85 हजार लोगों के कोरोना का टीका लगाया गया। इससे अब पहली डोज का प्रतिशत 88.3 और दूसरी डोज लगवाने वालों का प्रतिशत 59 हो गया है। जबकि करीब दो लाख बीस हजार लोग अभी तक वैक्सीनेशन से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले भर में वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए सीएमओ ने टीमें बढ़ाई है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को 85 हजार लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। इससे पहली डोज लगवाने वालों का प्रतिशत 88.3 और दूसरी डोज का प्रतिशत बढ़कर 59 हो गया है। एसीएमओ ने बताया कि निर्धारित समय पर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
दो लाख 20 हजार लोगों का नहीं लगी वैक्सीन
एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के 27,49,495 लोगों के कोरोना वैक्सीन लगनी थी। उन्होंने बताया कि पोर्टल के अनुसार 2,20,000 लोग अभी टीकाकरण से वंचित है। जबकि 15 से 17 साल तक की उम्र के 2, 82,535 का वैक्सीनेशन होना था। जबकि 1,80,000 हजार को अभी पहली डोज लगनी बाकी है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए निरंतर लोगों को जागरूक कर शिविर लगाए जा रहे हैं। स्कूलों में भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। एसीएमओ ने अपील की है कि जो लोग वैक्सीन से अभी तक वंचित हैं वह नजदीक के शिविर में जाकर वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें