लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों के हमले थम नहीं रहे। रविवार सुबह घास काटने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग पर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे बाघ भाग गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भदैया निवासी 65 वर्षीय राजाराम रविवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। तभी खेत में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन, उन्हें इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां राजाराम का इलाज किया जा रहा है। उधर, वन विभाग ने गांव के बाहर निगरानी शुरू की है।