फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं काट रहे युवक पर बाघ ने किया हमला

विज्ञापन
मोहम्मदी मे कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाघिकारी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भागा बाघ
विज्ञापन

कैराती पुरवा गांव में हुई घटना, युवक की हालत स्थिर
धौरहरा। उत्तर खीरी वन प्रभाग के धौरहरा रेंज के गांव में गेहूं की कटाई करने गए युवक पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों के पहुंचने पर बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने आननफानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद धौरहरा रेंज के कैराती पुरवा गांव निवासी मनोज कुमार यादव (20) पुत्र कमला यादव गेहूं की फसल को काट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार उसी समय गेहूं की फसल में से निकले बाघ ने मनोज पर हमला कर दिया। मनोज कुछ समझ पाता उससे पहले ही बाघ ने उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मनोज की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद अन्य ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर बाघ मनोज को छोड़कर भाग गया। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें