फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में चोरों ने दुकान और मकान का ताला तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर एक दुकान और एक मकान को निशाना बना लिया और ताले तोड़कर नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी राम कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि नगर के गोस्वामी मार्केट में उनकी नीलकंठ स्वीट एवं नमकीन का प्रतिष्ठान है।
विज्ञापन

21 मार्च की रात चोरों ने दुकान के पिछले गेट का ताला तोड़कर 12000 रुपये चुरा लिए। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर निवासी मनोज वर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह किराए के मकान में रहते हैं और लखीमपुर में संविदा कर्मचारी हैं। होली से दो-तीन दिन पहले वह मकान में ताला डाल कर अपने परिवार सहित घर गए थे।
पड़ोस में रह रहे मकान मालिक के भाई ने फोन कर चोरी की घटना की सूचना दी। आकर देखा तो मकान का ताला टूटा पड़ा था चोर दो रसोई गैस के सिलिंडर और बैटरा चुरा ले गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें