फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, विरोध पर पत्थर मारकर युवक का सिर फोड़ा

Wed, 09 Oct 2024 11:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने मंगलवार की रात भीरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के तीन घरों में चोरी की।  
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में खटपट की आवाज सुनकर जागे गृहस्वामी के बेटे ने चोर को दबोचने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान चोर ने पत्थर मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। इसके बाद फरार हो गया। चोरों ने रात में गांव के तीन घरों को निशाना बनाया।

विज्ञापन


मंगलवार की रात चोरों ने भीरा थाना की बिजुआ चौकी के गांव रायपुर में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी राकेश सिंह, मनोज सिंह और राजबक्श सिंह के घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। राजबक्श सिंह के घर चोरी के दौरान आहत होने पर उनका पुत्र पिंटू सिंह जाग गया। 

पिंटू सिंह चोर से भिड़ गया। खुद को फंसता देख चोर ने मसाला पीसने वाले पत्थर से प्रहार कर पिंटू का सिर फोड़ दिया। इसके बाद चोर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक ही रात तीन घरों में चोरी से गांव में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें