फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के बहाव में कटी रेल लाइन का काम नहीं हो पाया दुरुस्त

विज्ञापन
पटरी दुरुस्त करते रेलकर्मी।
विज्ञापन
आज सात नवंबर से ट्रेन चलनी होगी मुश्किल
विज्ञापन

मैलानी। मैलानी-बहराइच रेलखंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच शारदा की बाढ़ में बही रेल पटरियों के दुरुस्त होने का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इससे सात नवंबर से इस ट्रैक पर ट्रेनें चलने की संभावना कम ही लग रही है।
मीटरगेज के मैलानी-बहराइच रेल खंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच बीस अक्तूबर को शारदा नदी ने अस्तित्वहीन गांव बोझवा के निकट किमी संख्या 239 (0 से 2) के पास और किमी संख्या 247 (0 से 1) 242 से 247 तक कटान किया था। नदी के पानी के तेज बहाव में दो जगहों पर ट्रैक के नीचे काफी गहरा कटान हुआ था, जिसे दुरुस्त होने में अभी कम से कम दो हफ्ते का समय और लगने की संभावना है। हालांकि रेलवे ने इस रूट की ट्रेनों के संचालन का निरस्तीकरण फिलहाल सात नवंबर तक किया है, लेकिन बचे हुए काम को देखते हुए सात से ट्रेन संचालन संभव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा-बहराइच पैसेंजर का संचालन भी है बंद
मैलानी। भीरा और पलिया कलां के बीच हुए कटान से मैलानी-बहराइच के बीच ट्रेन संचालन बंद होने की वजह से नानपारा-बहराइच के बीच संचालित एक जोड़ी ट्रेन का संचालन भी बंद है। कारण नानपारा-बहराइच के बीच संचालित ट्रेन के लिए यहां से ही डीजल पॉवर, क्रू और गार्ड जाते हैं। साथ ही वॉशिंग पिट होने की वजह से वहां संचालित ट्रेनों के रैक यही वॉशिंग पिट पर आते हैं। लिहाजा इन्हीं तकनीकी समस्या के चलते मैलानी-बहराइच के बीच ट्रेन न चलने से ही नानपार-बहराइच की ट्रेनों का संचालन भी शुरू नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें