फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल’

Fri, 27 Mar 2015 07:25 PM IST
निघासन/ सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी ने विधानसभा निघासन का में अपना प्रतिनिधि आफताब आलम को घोषित किया है। एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्च पर विफल हो गई है। इसके बाद वह सिंगहा में चल रहे गायत्री यज्ञ में पहुंचे। उन्होंने वहां पूजन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालाधन हो या देश पर पाकिस्तान के आक्रमण करने की बात,  सभी मोर्चों पर केंद्र विफल रहा है। उन्होंने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सपा ने चुनाव के दौरान किए गए सारे वादों को तीन साल में ही पूरा कर दिखाया है। पुलिस कर्मियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों की भर्ती करके लाखों लोगों को रोजगार दिया है। इसके बाद उन्होंने सिंगाही के गांव सिंगहा में नवरात्रि पर चल रहे यज्ञ और रासलीला में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्रत रखने से मन को शांति मिलती है तथा पाप धुलते है। इस दौरान मुन्ना उस्मानी, ओपी जायसवाल, आफताब आलम, जमाल अहमद, प्रधान अनवार खां, चश्मुद्दीन, रिजवान, सुरेश मौर्य, अनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें