फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाप-जोख के 41 दिन बाद भी शुरू नहीं हो सका रपटा पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल के निर्माण से कई गांवों को पहुंचेगा लाभ
विज्ञापन

मोहम्मदी। गोमती नदी के जमुनहा घाट पर रपटा पुल निर्माण कार्य के लिए नापजोख किए 41 दिन होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। रपटा पुल के निर्माण से कई गांवों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
मोहम्मदी से रेहरिया मझिगवां जाने के लिए 20 किमी का चक्कर काट कर जाना होता है। गोमती नदी के किनारे जमुनहा घाट पर रपटा पुल के निर्माण की अरसे से मांग चली आ रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में रपटा पुल निर्माण का मुख्य मुद्दा रहता था।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पुल बनवाने का जनता से वादा किया था, वह अपनी विधायक निधि से इसका निर्माण कराएंगे। इससे मोहम्मदी के पश्चिम के गांवों को जिला मुख्यालय जाने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगा
सिसौरा निकूम पुर, महमदपुर खामी, राजापुर बेनी, मूड़ापिपरी, मियापुर, खजुरिया, तुरसिया, अकराबाद, अटसार, मूड़ा गालिब, मझिगवां, उमरपुर, लौकीखेडा, मौठीखेडा, रायपुर, सुंदरपुर, अयोध्यापुर, पड़सर, सहजनिया, शिवपुरी, पोखनापुर, बरखेड़ा को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मियांपुर गोमती नदी जंगल के पास से होकर सीधे होकर जिला मुख्यालय जाने के लिए गोला मार्ग में जुड़ेगा और मझिगवां-पिपरिया कप्तान होकर खुटार पलिया हाईवे पर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें