फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चले अंधड़ से शहर का जनजीवन हुआ बेहाल

Mon, 21 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कड़ी धूप और पछुआ हवाओं से गर्मी में हुआ इजाफा
विज्ञापन

- पेड़ों की डालें टूटीं, होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरे
कड़ी धूप के साथ दिन भर चले तेज अंधड़ ने जनजीवन को पूरी तरह अस्तव्यस्त करके रख दिया। बाजार के अलावा पूरे शहर में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा नजर आया। पछुवा हवाएं इतनी तेज थीं कि जैसे लू चल रही हो। शहर में लगे तमाम होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरीं। कई जगह बिजली के तार टूट गए। इससे शहर में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सोमवार को सुबह से कड़ी धूप रही, इससे गर्मी में इजाफा हो गया। सुबह 10 बजे के बाद तेज गति से पछुआ हवाएं चलने लगीं। इससे मई जून में चलने वाले लू का नजारा दिखाई दिया। गर्म हवाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज अंधड़ के कारण पूरे शहर में धूल उड़ती नजर आई। इससे लोगोें को पैदल चलने, बाइक चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण सोमवार को गर्मी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.00 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी के कारण लोगों की कार्यक्षमता प्रभावित रही। दिन में बिजली गायब रहने से भी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। 
तेज हवाओं से शहर में लगे तमाम होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरे। लोगों की छतों पर रखा सामान उड़ गया। धूप से बचाव के लिए दुकानों के आगे डाले गए तिरपाल और बरसाती आदि फटकर उड़ गए। कई जगह पेड़ों की डालें बिजली के तारों पर गिरे जिससे बिजली के तार टूट गए। होली के चलते बाजार में काफी भीड़ भाड़ रही। होली के पहले मौसम में आए इस बदलाव से किसान हैरान हैं। वह अपनी तैयार हो रही फसल को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

अंधड़ के कारण कई घंटे गुल रही बिजली सप्लाई 
लखीमपुर खीरी। शहर में दोपहर में धूल भरी आंधी को देखते हुए एहतियातन बिजली विभाग ने कई घंटे तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई काट दी। एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि आंधी के दौरान बिजली लाइनों के टूटने से कहीं हादसा न हो जाए, इसलिए छाउछ उपकेंद्र से 33केवी फीडर की बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक काट दी गई। इसी फीडर से गढ़ी उपकेंद्र, नई बस्ती और ईदगाह उपकेंद्र को बिजली मिलती है। आंधी के दौरान कई जगहों पर बिजली लाइनें टूटकर गिरीं, लेकिन गनीमत रही कि बिजली न होने से हादसा नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें