फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बस संचालन को अनुबंधित बस मालिक राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरदोई क्षेत्र के आरएम मनोज त्रिवेदी के आश्वासन पर अनुबंधित बस मालिक रक्षाबंधन पर बसों का संचालन जारी रखेंगे। हालांकि 15 दिन में भुगतान न मिलने पर उन्होंने आंदोलन बुलंद करने की बात कही है।
विज्ञापन

निगम की ओर से बकाया भुगतान न मिलने से अनुबंधित बस मालिकों ने 20 अगस्त की रात से बसों का संचालन बद करने का ऐलान किया था। इससे निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई कि रक्षाबंधन पर बस बंद होने से बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। ऐसे में आरएम हरदोई ने बस मालिकों से बात कर उन्हें भुगतान मिलने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद अनुबंधित बस मालिक बस संचालन के लिये राजी हो गए।
बस ऑपरेटर एसोसिएशन लखीमपुर डिपो के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने बताया कि बकाया भुगतान को लेकर गोला, लखीमपुर व सीतापुर डिपो की बस यूनियन अध्यक्ष और आरएम के बीच हरदोई में बुधवार देर रात तक वार्ता चली, जो संतोषजनक रही। रक्षाबंधन पर बहनों को आने जाने में दिक्कत न हो। इसलिए बस संचालन जारी रहेगा। वहीं 15 दिन में बकाया भुगतान न होने पर भविष्य में किसी प्रकार की वार्ता की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें