फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, दूसरे दिन दर्ज की गई रिपोर्ट

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिकायत करने पर आरोपी भाइयों ने दी जानमाल की धमकी

सिकन्द्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया गया। लेकिन पुलिस ने पीड़ित के दो चक्कर थाने के लगाने के बाद दूसरे दिन दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (15) ने बताया कि रविवार की शाम वह खेतों में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने गन्ने के खेत में पकड़कर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को गन्ने के खेत में ही बैठाए रखा। कई घंटे बाद तक जब वह घर नहीं पहुंची, तब घरवालों ने उसे गांव में ढूंढना शुरू किया।
देर रात आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान परिजन को किशोरी गन्ने के खेत में बेसुध पड़ी मिली। परिजन सोमवार को किशोरी को थाने लेकर गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को फिर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

मामले में नीमगांव थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां ने सोमवार की शाम तहरीर दी थी, जिसमें गांव के ही युवक पवन पर दुष्कर्म व उसके भाई धीरज और तेजपाल पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में दुष्कर्म, जानमाल की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।

मुझे आज दुष्कर्म की घटना की जानकारी हुई थी। तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के लिये कहा था। कल पीड़िता थाने गई थी इसकी मुझे जानकारी नहीं है। अगर गई थी तो कल ही रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिये थी। मामले की जांच कराई जाएगी। - संदीप सिंह, सीओ मितौली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें