दिवाली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी, जिसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बोनस का भुगतान नहीं किया जा सका है। बल्कि वित्त एवं लेखा अनुभाग दिवाली के बाद शिक्षकों का सत्यापन कराकर बोनस का भुगतान करने की तैयारी में है।
शिक्षकों को करीब सात हजार रुपये बतौर बोनस के दिए जाने हैं। इसमें भी शर्त है कि जिन शिक्षकों के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई चल रही है, उन शिक्षकों को बोनस नहीं दिया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी हरिकेश बहादुर ने बताया कि बोनस का भुगतान अभी नहीं किया गया है। जल्द ही शिक्षकों का बीईओ स्तर से सत्यापन कराने के बाद बोनस की धनराशि शिक्षकों के खातों में भेजी जाएगी।