देहरादून से गोल्ड लेकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ी।
गोला गोकर्णनाथ। देहरादून में जेन स्पोर्ट्स और ताइक्वांडो एकेडमी ऑफ देहरादून के तहत हुई प्रतियोगिता में नगर की ताइक्वांडो एकेडमी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल जीत कर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
ए लीट ताइक्वांडो एकेडमी के चीफ कोच सहबाज अली ने बताया कि 24 सितंबर को एकेडमी से 26 खिलाड़ी देहरादून ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे, जिसमें एकेडमी को पहला स्थान मिला है।
इस प्रतियोगिता में एलीट ताइक्वांडो एकेडमी के प्रतिभागी राखी पटेल, प्रांजल गुप्ता, शरद सिंह, अतिका नाज, मलाइका नाज, साक्षी राज, फजायल महमूद, खदीजा महमूद ने गोल्ड जीता मेडल जीता। रितिक पटेल, वलीउल्ला मंसूरी, दिव्या सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। साथ ही आदेश शुक्ला अनामिका पांडे ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। मेडल जीतकर लौटी ताइक्वांडो टीम का एकेडमी पर स्वागत किया गया। इस मौके पर कोच दरक्शा खानम, मैनेजर आरती पटेल, एसएम आसिफ आदि मौजूद रहे। संवाद