फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरे वाहनों से पांच घंटे जाम रहा लखीमपुर हाईवे 

Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
jaam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेशर कर्मचारियों को लगाई फटकार 
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस खुलवा सकी जाम 
लखीमपुर-मोहम्मदी हाईवे पर सल्लियाबाद के पास गन्ना भरे वाहनों की लंबी लाइनों से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेशर कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद पांच घंटे बाद जाम खुलवा सकी। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे दुकाने लगाने वाले करीब 50 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई भी की।  
विज्ञापन

लखीमपुर-मोहम्मदी हाईवे पर सल्लियाबाद के पास हफ्ते में दो बार सड़क के किनारे साप्ताहिक बाजार लगती है। यहां पर एक क्रेशर भी है। रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के साथ क्रेशर पर गन्ना बेचने आए किसानों के वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। इससे हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। सूचना पर एसओ नीमगांव जावेद अख्तर सिकन्द्राबाद चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेशर के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेशर परिसर में करने या अन्यत्र कहीं खड़े करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब जाकर कहीं पांच घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। पुलिस ने सड़क के किनारे दोनों ओर दुकानें लगाने वाले करीब 50 लोगों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें