फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज सीएचसी पर सबमर्सिबल फुंका, पानी के लिए तरस रहे मरीज-तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में लगे हैंडपंप से निकल रहा है गंदा और बदबूदार पानी
विज्ञापन

बांकेगंज। बांकेगंज सीएचसी पर पानी की आपूर्ति के लिए लगाए गए सबमर्सिबल पंप की मोटर फुंक जाने से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। मरीजों और तीमारदारों के अलावा अस्पताल स्टाफ को भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। परिसर में लगे हैंडपंप का पानी बदबूदार है।
बांकेगंज सीएचसी में पेयजल आपूर्ति के लिए लगे सबमर्सिबल पंप की मोटर तीन दिन पहले फुंक गई है, जिससे पूरे अस्पताल में पानी की आपूर्ति ठप है। परिसर में एक हैंडपंप जरूर है, लेकिन उसका पानी बदबूदार होने के कारण इस्तेमाल के लायक नहीं है। इससे यहां आने वाले मरीजों, तीमारदारों और प्रसूता महिलाओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्टाफ को भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन हो रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने आ रहे हैं। पीने का पानी न मिलने से उन्हें भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में सबमर्सिबल पंप पर लगी पानी की मोटर फुंक जाने से पेयजल की दिक्कत हो रही है। इसे तत्काल ठीक करवाने की कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. केके रंजन, अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें