तीन अक्टूबर को हुई इस घटना में विशेष जांच (एसआईटी) द्वारा दायर आरोप पत्र में टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी घोषित किया गया है। इस मामले में आशीष मिश्रा फिलहाल जेल में हैं।
लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए एक किसान के बेटे ने आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सपा और कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में अजय मिश्र के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। हिंसा में मारे गए किसान नछत्तर सिंह के सबसे छोटे बेटे जगदीप सिंह हैं। जिन्होंने लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री टेनी के खिलाफ ताल ठोकने का एलान किया है।
विज्ञापन
पिछले साल तीन अक्टूबर को हुई इस घटना में विशेष जांच (एसआईटी) द्वारा दायर आरोप पत्र में टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी घोषित किया गया है। इस मामले में आशीष मिश्रा फिलहाल जेल में हैं। देश को झकझोर देने वाली इस घटना में मंत्री के एक काफिले में कारों के पहिए के नीचे नछतर सिंह सहित चार किसानों की कुचल कर मौत हो गई।