स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 655 मरीज हैं होम क्वारंटीन
3489 संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ, 45 का हो रहा इलाज
लखीमपुर खीरी। जिले में निरंतर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 180 लोग पॉजिटिव मिले। एक जनवरी से अब तक 4800 संक्रमित जिले में मिल चुके हैं।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 3489 संक्रमित कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को 180 संक्रमित मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4800 हो गई। राहत की बात यह है कि होम क्वारंटीन रहकर 3489 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 45 पॉजिटिवों का इलाज कोविड अस्पताल में हो रहा है। सीएमओ ने बताया कि अभी 655 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 5.22 और रिकवरी रेट 72.69 है।