फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
हैदराबाद थाने में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम-एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माह के चौथे शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया व एसपी विजय दुल ने थाना नीमगांव व हैदराबाद के थाना समाधान दिवस पहुंचे। जहां दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि राजस्व-पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के बाबत स्वयं मोबाइल पर शिकायतकर्ताओ से बात कर निस्तारण की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता सहित पुलिस और राजस्व के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
-
बाबा गोकरणनाथ आवासीय कॉलोनी का लिया जायजा
ममरी/लखीमपुर खीरी। डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया व एसपी विजय ढुल ने ब्लॉक कुंभी के लंदनपुर ग्रंट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मनरेगा कन्वर्जेंस के जरिए बनाई गई बाबा गोकरणनाथ आवासीय कॉलोनी का जायजा लिया। इस कॉलोनी में सभी 26 लाभार्थियों का एक सितंबर 2021 को गृह प्रवेश प्रस्तावित है। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें