फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी भीड़ संभालने में रोडवेज प्रशासन फेल, घंटों भटक रहे यात्री

विज्ञापन
लखनऊ जाने के लिए बस की प्रतीक्षा करते मुसाफिर।
विज्ञापन
बसों पर लोड बढ़ने का प्रमुख कारण ट्रेनों की सीमित संख्या में आवाजाही भी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। होली को लेकर महानगरों से लौटने वाले लोगों की जहां भीड़ बढ़ रही है, वहीं इस भीड़ को संभालने में रोडवेज प्रशासन फेल साबित हो रहा है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बसों पर लोड बढ़ने का प्रमुख कारण ट्रेनों की सीमित संख्या में आवाजाही भी है।
आज रात में होली जलाई जाएगी और शुक्रवार यानी कल रंग खेला जाएगा। सरकारी कार्यालय हों या फिर निजी ऑफिस हर जगह अवकाश घोषित हो गया है। ऐसे में नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, केरल, पंजाब आदि महानगरों में काम करने वाले त्योहार मनाने के लिए घर की ओर निकल पड़े हैं। इससे रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों की भरमार रही, क्योंकि करीब दो साल बाद लोग खुलकर होली मनाने के लिए उत्साहित हैं। यात्रियों को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़वाए हैं। बावजूद इसके यात्रियों की संख्या के सामने बसें कम पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उधर, बसों की कमी से बस समय से नहीं चल पा रही हैं, जिससे संख्या पूरी होने पर यात्रियों को उनकी दिशा में रवाना कर दिया जाता है।
बसों की कुल संख्या- 62
एसी बसें- चार
20 बसों का हो रहा अतिरिक्त संचालन
त्योहार को लेकर यात्रियों की काफी भीड़ हो रही है। मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों कीं संख्या के अनुसार बसों को संबंधित रूट पर भेजा जा रहा है।
- जोगेंद्र सिंह, एआरएम रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें