फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन
कपड़ों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
महिलाओं को खूब लुभा रहे साबूदाना के उत्पाद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। होली में अब सिर्फ 24 घंटे शेष है। त्योहार को लेकर बच्चों और बड़ों का उत्साह चरम पर है। बाजार पर पूरी तरह से होली का रंग चढ़ा हुआ है। कपड़ों से लेकर नमकीन, रेडीमेड चिप्स, पापड़ एवं कचरी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
बाजार में हर तरफ होली की खरीदारी का उत्साह है। घर सजाने संवारने से लेकर मेहमान नवाजी के लिए खरीदारों की दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। उधर, सुबह रंग खेलने के लिए लोग रंग खरीद रहे हैं तो वहीं होली मिलने के लिए नए कपड़े। इससे सुबह से लेकर शाम तक कपड़ों की दुकानें गुलजार हैं, जबकि होली पर आने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए नमकीन, बिस्किट, मिठाई, गुझिया, चिप्स, पापड़ आदि की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में मौजूद चिप्स, पापड़ आदि के नए-नए आइटम महिलाओं से लेकर बच्चों को खूब लुभा रहे हैं। बनारसी आलू पापड़, पंजाबी मसाला पापड़ सहित साबूदाना के विभिन्न वैरायटी के पापड़ की जमकर खरीदारी हो रही है। नए कपड़ों के लिए रेडीमेड की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। युवाओं को टीशर्ट और जींस भा रही है तो वहीं युवतियों को जींस और टॉप।
खूब बिक रहे साबूदाना के लाल मिर्च, लहसुन व जीरा वाले चिप्स
बाजार में इस बार साबूदाना के तीन स्वाद में चिप्स आए हैं, जो ग्राहकों खूब पसंद आ रहे हैं। साबूदाना से बने लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के चिप्स ग्राहक खूब खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 200 रुपये प्रति किलो है। हालांकि महिलाएं घरों में भी चिप्स, पापड़, कचरी, जलेबी सहित तमाम पकवान बनाने में जुटी हैं। मगर, कामकाजी महिलाएं समयाभाव के कारण बाजार से खरीदारी करने को ही अपनी समझदारी बताया है।
विज्ञापन

रंग बिरंगी पिचकारी और रंगों की दुकानों से सजा गोला
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में शहर से लेकर गांव तक होली का स्थल सज रहे हैं। शहर में जगह-जगह रंग पिचकारी, मुखौटा अबीर गुलाल की दुकानें सजी हैं।
टैंक, गन, एके-47 पिचकारिया और मुखोटे बच्चों का मन मोह रहे हैं। वहीं विद्यालयों सरस्वती विद्या निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चिल्ड्रेंस एकेडमी, श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ जमकर रंग खेला उसके बाद होली की छुट्टी कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें