फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : दिन भर गुलजार रहा बाजार

विज्ञापन
बाजार में दुकान पर राखी खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले साल रक्षाबंधन कोरोना के साए में मना। मगर, इस बार पूूरी आजादी के साथ मनेगा। खरीदारी को लेकर शनिवार रात तक बाजार गुलजार रहा। सुबह से ही राखी और मिठाई खरीदने के लिए उमड़ी भीड़ देर रात तक बनी रही। करीब डेढ़ साल बाद बाजार में इतनी भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

शनिवार की बंदी खत्म होने का असर बाजार पर पूरी तरह से दिखाई दिया। पिछले साल बहनों ने जहां कोरोना संक्रमण के खौफ में त्योहार मनाया था, लेकिन इस बार स्थिति अलग रही। त्योहार की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजार में बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बाजार की रौनक देखते ही बनती थी। राखी से लेकर मिठाई की दुुुकानों तक दिन भर मारामारी मची रही। बहनों ने भाइयों के लिए रेशम की डोर के साथ राखियां खरीदीं तो वहीं भाइयों ने उन्हें उपहार देने के लिए गिफ्ट लिए।
ममरी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कस्बा ममरी, महेशपुर, अजान, घरथनिया, अहमदनगर, रोशन नगर आदि स्थानों पर आकर्षक राखियों व मिठाई की दुकानों पर बहनों की भीड़ दिखी। दुकानदारों का कहना था कि उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हुई। राखी विक्रेता राम लाल, राम कुमार आदि का कहना है कि सस्ती राखी की अपेक्षा डिजाइनर राखियों की बिक्री काफी कम हुई। यही हाल सिंवई विक्रेताओं का भी रहा।
विज्ञापन

अमीरनगर। राखियों की दुकान पर सुबह से भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सबसे अधिक फैंसी राखियों को पसंद किया।
.
डोरेमॉन, छोटा भीम, एलईडी लाइट वाली राखियां खूब बिकीं
दुकानों पर बच्चों और बड़ों के लिए इनकी तमाम तरह की राखियां रहीं। डोरेमॉन, छोटा भीम, एलईडी लाइट वाली राखियां खूब बिकीं। दुकानदार नितिन ने बताया कि मल्टीकलर्ड हैंडबैंड, रेशम टच वाले धागों की मांग भी काफी रही।
.
मिठाई खरीदने के लिए मची रही होड़
भाइयों को राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराने का रिवाज है। इसके लिए शनिवार को मिठाई खरीदने के लिए दुकानों पर दिन भर भीड़भाड़ रही। बहनों ने भाइयों की पसंद वाली मिठाई मंगवाईं। खरीदारों की भीड़ से दुकानों पर दिन भर मिठाई के लिए मारामारी होती रही।
.
खपरैला बाजार में गलियां रहीं गुलजार
त्योहार को लेकर खपैरला बाजार में दिन भर गहमागहमी रही। राखी आदि से लेकर अन्य सामग्री खरीदने के लिए पूरे दिन महिलाओं की आवाजाही होती रही। इससे बाजार की तंग गलियों में निकलना तक मुश्किल होता रहा।
.
पहली बार मेन रोड पर दिखी इतनी भीड़
काफी समय बाद शनिवार को ऐसा मौका था कि शहर के प्रमुख मेन रोड पर जाम के हालात दिन भर बनते रहे। त्योहार की खरीदारी के लिए दिन भर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। मेन रोड के हालात शनिवार को कोरोना काल से पहले जैैसे दिखे। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले उठे।
.
मैलानी बाजार में कम रही भीड़
मैलानी। रक्षा बंधन के मौके पर इस बार बाजार में ज्यादा चहल-पहल नहीं नजर आई। दुकानदारों का कहना है कि ज्यादा दुकानें और कम खरीदारों की वजह से सन्नाटा रह। उधर, शारदा पुल पर आवागमन बंद होने से बसों से यात्रियों का आना-जाना कम रहा, जिससे भीड़ कम रही। संवाद
बहनें दिन भर भाइयों को बांध सकती हैं राखी
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। जो श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि रविवार को है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन संयोगों को बेहद शुभ माना गया है। ये संयोग भाई बहन के लिए शुभ साबित होंगे।
देवकली तीर्थ के आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त की शाम 6:19 से 22 अगस्त रविवार शाम 05:10 तक रहेगी। इस दिन भद्राकाल न होने से बहनें दिन भर भाइयों के राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन का विशेष रूप से शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:30 तक का है।
.......
इस तरह पूजन कर बांधें राखी
रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए एक थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दही, राखी, मिठाई और घी का एक दीपक रखें। पूजा की थाली भगवान को समर्पित कर भाई को पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करवाकर बैठाएं। भाई के माथे पर तिलक कर रक्षासूत्र बांधकर आरती करें। इसके बाद मिठाई खिलाकर लंबी आयू की मंगल कामना करें। रक्षासूत्र बांधने के समय भाई और बहन का सिर खुला नहीं होना चाहिए। रक्षासूत्र बंधवाने के बाद माता पिता से आशीर्वाद लेेकर बहन के पैर छूकर उपहार दें।
विज्ञापन

.
राखी बांधने का मुहूर्त- सुबह 06:19 से शाम 05:10 मिनट तक
विशेष शुभ मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें