फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार रमन के घर पहुंचे राकेश टिकैत

विज्ञापन
रमन के परिवार वालों से बात करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
निघासन। मझगईं से बहराइच जाते समय राकेश टिकैत मंगलवार को करीब चार बजे निघासन पहुंचे। वह सीधे तिकुनिया बवाल में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा सरकार से जो मुआवजा किसानों को मिल रहा है उतना ही मुआवजा रमन के परिवार को दिलाया जाएगा। साथ ही उनके दोनों बच्चों की शिक्षा का इंतजाम अकाल एकेडमी पलिया में निशुल्क की जाएगी। राकेश टिकैत के साथ सपा नेता हिमांशु पटेल भी थे। संवाद

टिकैत ने मैलानी में किया रात्रि विश्राम

मैलानी। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को तिकुनियां से लौटकर मैलानी के एक फार्म पर रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

टिकैत दो-तीन गाड़ियों के काफिले के साथ सोमवार की रात करीब आठ बजे मैलानी के निकट स्थित एक सिख फार्मर के यहां पहुंचे। उनके काफिले के साथ पुलिस की दो गाड़ियां भी किसान के घर तक गईं। हालांकि उनके मैलानी इलाके में रात्रि विश्राम को काफी गोपनीय रखा गया, लेकिन मैलानी बाजार से गाड़ी से गुजरते समय कई लोगों की निगाह टिकैत पर पड़ गई। मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग ग्यारह बजे टिकैत यहां से रवाना हुए। संवाद

मैलानी में पीएसी और आरएएफ तैनात

मैलानी। तिकुनिया में चल रहे बवाल को देखते हुए मैलानी में भी एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स और दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। ये रिजर्व तैनाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर फोर्स को तिकुनिया भेजा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें