फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज-मैलानी के बीच रेल विद्युतीकरण फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने अब तक नहीं दी है एनओसी
विज्ञापन

बांकेगंज। मैलानी से बांकेगंज के बीच रेलवे विद्युतीकरण में वन विभाग रोड़ा बन गया है। वन विभाग द्वारा अब तक एनओसी न दिए जाने के कारण बांकेगंज-मैलानी रेलखंड के मध्य विद्युतीकरण का काम रुक गया है। यहां बता दें कि लखीमपुर से बांकेगंज के बीच विद्युतीकरण का काम काफी पहले पूरा हो चुका है।
ऐशबाग से मैलानी के बीच आमान-परिवर्तन के बाद रेल विद्युतीकरण का काम शुरू हुआ था। पिछले दो साल में ऐशबाग से बांकेगंज के बीच रेल विद्युतीकरण का काम पूरा किया जा चुका है, लेकिन बांकेगंज से मैलानी के बीच 16 किलोमीटर लंबी रेल लाइन दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के मैलानी रेंज के जंगल से गुजरती है। इसमें विद्युतीकरण के लिए वन विभाग का अनापत्ति प्रमाण-पत्र जरूरी है।
विज्ञापन

उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि रेलवे ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए वन विभाग में आवेदन किया हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, जिला स्तर पर वन विभाग से रिपोर्ट लगाकर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली को भेजी गई है, लेकिन अब तक वहां से एनओसी जारी नहीं हो सकी है। इस कारण मैलानी से बांकेगंज के बीच रेलवे विद्युतीकरण का कार्य रुक गया है।
विज्ञापन

उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि एनओसी के लिए रेल विभाग के आवेदन पर जिला स्तर से रिपोर्ट लगाकर फाइल वन एवं पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली भेजी गई है। मंत्रालय सभी तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें