फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद हुए रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ग्राम पंचायतों में
विज्ञापन

प्रधान पद हुए रिक्त
- दोबारा उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जनपद की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद रिक्त हो गए हैं। दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है। इन रिक्त पदों पर प्रधानों के चयन के लिए दोबारा उपचुनाव कराए जाएंगे, जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2021 में कराए गए थे, जिसके बाद जून में उपचुनाव हुए। तब भी फूलबेहड़ और पलिया ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए मतदान कराकर प्रधान का चयन कराया गया था। इसी दौरान मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैती के प्रधान नरेंद्र कुमार की 21 जून 2021 को मृत्यु हो गई थी, जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य बाधित हो गए हैं। वहीं रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरवहिया नंबर दो के प्रधान विक्रम सिंह मौर्य की मृत्यु आठ जून 2021 को हो गई थी, जिसके बाद से इस ग्राम पंचायत में भी विकास संबंधी कामकाज बाधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान पदों पर उपचुनाव कराने के तिए राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी जा चुकी है। वहीं से उपचुनाव की तिथि निर्धारित कर चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें