कोर्ट परिसर में अमृत महोत्सव पर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाते जिला जज मुकेश मिश्रा।
एलईडी वैन रही आकर्षण का केंद्र, जिला जज ने झंडी दिखाकर किया रवाना
लखीमपुर खीरी। बाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश मुकेश मिश्रा ने किया।
जिला जज मुकेश मिश्रा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने साइकिल यात्रा व प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल यात्रा व प्रभात फेरी में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम में अपर जिला जज अनिल कुमार, अपर जिला जज द्वितीय विनोद कुमार, अपर जिला जज तृतीय रामेंद्र कुमार, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन कुमार समेत न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।