पसगवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने जाते सपा लोहिया वाहिनी कार्यक?
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पसगवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद्द करने की मांग की हैं।
सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पसगवां ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान जिस तरह की गुंडागर्दी और अराजकता हुई है उसने पूरे विश्व में भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार किया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावक के साथ घृणित घटना हुई। पसगवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव असंवैधानिक हुआ है। इसलिए इसे रद्द किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने की मांग की। श्रीनगर से पूर्व विधायक रामसरन, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आशीष पटेल, पारुल गुप्ता, अंजलि सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद