फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता बने पवन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्तर की सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए लखनऊ स्थिति केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चयन प्रक्रिया हुई। इसमें विजेता बने जनपद न्यायालय के कोर्ट कमिश्नर पवन कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 30 सितंबर तक दिल्ली में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश बैडमिंटन टीम का नेतृत्व पवन कुमार अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए 13 और 14 सितंबर को लखनऊ में चयन प्रक्रिया हुई थी। इसमें जिले से वन दरोगा अजीत कुमार श्रीवास्तव और जिला न्यायालय के कोर्ट कमिश्नर पवन कुमार अग्रवाल शामिल हुए थे। पवन कुमार अग्रवाल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें