फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3868 लीटर पर मिनट उत्पादन, फिर भी बाहर भराए जा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत न हो, इसके लिए मातृ एवं शिशु कल्याण हॉस्पिटल, जिला व महिला अस्पताल सहित सात सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए। इनकी क्षमता 3868 लीटर प्रति मिनट उत्पादन है। बावजूद इसके जिला अस्पताल प्रशासन हर माह 50 से 60 सिलिंडर बाहर से भरवा रहा है, जिस पर प्रत्येक माह अच्छी खासी रकम खर्च हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के अभाव में हो रही मौतों को देखते हुए शासन से लेकर जनप्रतिनिधि ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए आगे आए। इसकी कवायद शुरू होने पर जिला अस्पताल में 833 लीटर पर मिनट, महिला व मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में 1000 लीटर पर मिनट उत्पादन क्षमता के प्लांट लगे। सात सीएचसी पर 167 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के प्लांट लगवाए। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन हर माह 50 से 60 सिलिंडर बाराबंकी से भरवाए जा रहे हैं।
110 कन्संट्रेटर फिर भी सिलिंडर भरवाना समझ से परे
जिला अस्पताल 167 बेड का है। इसमें 833 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट भी है। इसके अतिरिक्त 110 कन्संट्रेटर भी हैं। इतने इंतजाम के बावजूद अस्पताल प्रशासन हर माह 50 से 60 सिलिंडर बाराबंकी से भरवा रहा है। अस्पताल के लोगों का कहना है कि प्लांट और 110 कन्संट्रेटर होने के बावजूद बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाना समझ से परे हैं। एनआरसी, इमरजेंसी ओपीडी सहित 10 बेड के वार्ड में पाइप लाइन सप्लाई है। वहीं आईसीयू वार्ड में अलग प्लांट है।
विज्ञापन

स्थान- क्षमता
जिला अस्पताल- 833
महिला अस्पताल- 1000
मातृ एवं शिशु अस्पताल- 1000
सीएचसी गोला- 333
सीएचसी मितौली- 167
सीएचसी नकहा- 167
सीएचसी मोहम्मदी- 167
सीएचसी फरधान- 167
सीएचसी पलिया- 167
सीएचसी निघासन- 167
( क्षमता प्रति मिनट एक लीटर )
जिले में ऑक्सीजन प्लांट- 10
उत्पादन क्षमता पर मिनट लीटर-3868
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर- 110
हर माह भराए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर- करीब 60
इमरजेंसी एवं उसके वार्ड में पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई है। मगर, कुछ वार्डों में पाइप लाइन नहीं है, क्योंकि पुराना भवन टूटकर नया अस्पताल बनना है। इसलिए उन वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाए जा रहे हैं। - डॉ. मदन लाल सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें